• Wed. Feb 18th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

कभी छोटा था अमेरिका, फिर कैसे बन गया इतना विशालकाय?

Byadmin

Feb 18, 2026


अमेरिका का मैप

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, अमेरिका ने अपने इतिहास में कई देशों से उनके इलाक़े ख़रीदे हैं और विशाल सीमा विस्तार किया है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आर्कटिक में एक सेमी-ऑटोनॉमस इलाक़े ग्रीनलैंड पर कंट्रोल करना चाहते हैं, जो डेनमार्क के अधीन है. इतिहासकार अमेरिका के विस्तार के लिए ज़मीन ख़रीदने के उसके इतिहास को याद कर रहे हैं.

मिसौरी यूनिवर्सिटी के इतिहासकार जे सेक्सटन कहते हैं, “ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका कहता है कि इससे पहले वह दूसरी ताक़तों के हाथ लग जाए, उसे इस इलाक़े पर क़ब्ज़ा करने की ज़रूरत है.”

ट्रंप इस बात पर ज़ोर देते हैं कि सुरक्षा के लिए अमेरिका का ग्रीनलैंड पर “मालिकाना हक़” होना चाहिए.

हालांकि एक समय उन्होंने कहा था कि वह इसे “मुश्किलों के बावजूद” करने के लिए तैयार हैं, अब वह कहते हैं कि वह “तुरंत बातचीत” चाहते हैं और इसके लिए “ज़बरदस्ती नहीं करेंगे.”

यहां, हम पिछली दो सदियों में अमेरिका की कुछ सबसे बड़ी ज़मीन ख़रीद का ज़िक्र कर रहे हैं, जिसकी बदौलत अमेरिका ने अपनी सीमा का विस्तार किया है.

By admin