• Sun. May 3rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दामों में बढ़ोतरी, किन पर सबसे ज़्यादा होने वाला है असर

Byadmin

May 3, 2026


कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दाम बढ़े

इमेज स्रोत, Sunil Ghosh/Hindustan Times via Getty Images

इमेज कैप्शन, पांच राज्यों के चुनाव ख़त्म होते ही कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ा दिए गए

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल सहित पांच राज्यों के चुनाव ख़त्म होते ही केंद्र सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की क़ीमत में 993 रुपये की अभूतपूर्व बढ़ोतरी कर दी है.

यह बढ़ोतरी लगभग 47.8 फ़ीसदी है. इससे पहले एक अप्रैल से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 195.50 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई थी.

ईरान युद्ध के बाद से एलपीजी की ‘कमी’ की शिकायतें और ‘ब्लैक मार्केट’ में सिलेंडर बिकने की खबरें पहले से थीं.

सरकार ने घरेलू सिलेंडर की बुकिंग अवधि 25 दिन कर दी, फिर भी समय पर सिलेंडर नहीं मिलने की शिकायतें जारी हैं.

अब इस आधिकारिक बढ़ोतरी के बाद 19 किलो के नीले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की क़ीमत दिल्ली में 3,071 रुपये हो गई है.

By admin