• Sun. Feb 8th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

कर्नाटक में एक रिटायर्ड फ़ैक्ट्री कर्मचारी ने बनाई 20 लाख किताबों वाली लाइब्रेरी

Byadmin

Feb 8, 2026


गौड़ा की लाइब्रेरी में कल्पना किए जा सकने वाले लगभग विषय पर किताबें मौजूद हैं

इमेज स्रोत, Alphonse Vimulraj

इमेज कैप्शन, गौड़ा की लाइब्रेरी में कल्पना किए जा सकने वाले लगभग विषय पर किताबें मौजूद हैं

एक बड़े से परिसर में बीस लाख किताबें रखी हुई हैं, जिन्हें कोई भी उधार लेकर मुफ़्त में पढ़ सकता है.

कर्नाटक के एक रिटायर्ड शुगर फैक्ट्री कर्मचारी, अंके गौड़ा, ने पिछले पांच दशकों में यही दौलत कमाई है.

79 साल के गौड़ा पिछले महीने तब सुर्खियों में आए, जब उन्हें साक्षरता और सीखने को बढ़ावा देने में उनके असाधारण योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया.

गौड़ा के पास मौजूद किताबों के ज़बरदस्त संग्रह में बाइबल के दुर्लभ संस्करण के साथ, कल्पना किए जा सकने वाले लगभग हर विषय पर किताबें मौजूद हैं. ख़ास बात यह है कि वह एक किसान परिवार से हैं, जहां किताबें रखना एक विलासिता माना जाता था.

By admin