• Thu. Mar 19th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

क़तर के गैस फ़ील्ड पर ईरानी हमले के बाद क्या भारत का ऊर्जा संकट और गहरा हो जाएगा?

Byadmin

Mar 19, 2026


रास लाफ़ान

इमेज स्रोत, AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, बुधवार को ईरान ने क़तर की सबसे बड़ी गैस फ़ील्ड रास लाफ़ान पर हमला कर दिया

खाड़ी देशों के बड़े गैस भंडार वाले इलाकों में गिर रही मिसाइलों ने पहले से कमजोर वैश्विक एनर्जी सुरक्षा को और ख़तरे में डाल दिया है.

इसकी वजह से तेल की कीमतों में गुरुवार को तेज़ उछाल दर्ज की गई. एशिया में शुरुआती ट्रेड में ब्रेंट कच्चा तेल 4% के उछाल के साथ 112 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया जबकि अमेरिकी कच्चा तेल 3% के उछाल के साथ 99.27 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया.

दुनिया की सबसे बड़ी नेचुरल गैस फ़ील्ड में से एक ईरान की साउथ पार्स गैस फ़ील्ड पर इसराइली हमले और इसके जवाब में क़तर के रास लाफ़ान की एलएनजी गैस फ़ील्ड पर हमले के बाद क़ीमतों में उछाल दर्ज किया गया.

बुधवार को क़तर एनर्जी ने कहा कि ईरान के मिसाइल हमलों से रास लाफ़ान में भारी नुकसान हुआ है. यह क़तर की मुख्य एलएनजी प्रोसेसिंग साइट है और देश के ऊर्जा नेटवर्क का अहम केंद्र है.

By admin