• Sun. Sep 6th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

काग़ज़ी पार्टियों को चंदाः बीबीसी की पड़ताल पर क्या बोले राजनीतिक दल और विश्लेषक

Byadmin

Sep 6, 2026


संजय सिंह और दिग्विजय सिंह

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (फ़ाइल फ़ोटो)

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 8 मिनट

राजनीति में गुमनाम पार्टियों को मिलने वाले भारी भरकम चंदे को लेकर बीबीसी की एक इनवेस्टिगेशन स्टोरी पर कई पार्टियों ने प्रतिक्रिया दी है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पूछा है कि क्या इस मामले में वित्त मंत्रालय और अन्य एजेंसियां जांच करेंगी.

जबकि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर आरोप लगाया कि ‘यह चंदा इन पार्टियों के ज़रिए बीजेपी को मिला है.’

बीबीसी के एक इनवेस्टिगेशन रिपोर्ट में भारत की कई ऐसी राजनीतिक पार्टियों के बारे में पाया गया कि चुनावी राजनीति से लगभग ग़ायब रहने के बावजूद उन्हें सैकड़ों करोड़ रुपये का चंदा मिला.

बीबीसी की रिपोर्ट सामने आने के बाद कई विपक्षी दलों और नेताओं ने इन राजनीतिक दलों को मिले चंदे पर सवाल उठाए हैं.

By admin