• Wed. Apr 29th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

कानपुर में एक युवा वकील की मौत, कथित सुसाइड नोट ने पिता के ‘सख़्त व्यवहार’ पर सवाल किए खड़े

Byadmin

Apr 29, 2026


23 साल के प्रियांशु श्रीवास्तव पेशे से वकील थे

इमेज स्रोत, Gaurav Gulmohar

इमेज कैप्शन, 23 साल के प्रियांशु श्रीवास्तव पेशे से वकील थे (फ़ाइल फ़ोटो)

    • Author, गौरव गुलमोहर
    • पदनाम, कानपुर से बीबीसी हिन्दी के लिए
  • पढ़ने का समय: 6 मिनट

(इस घटना के कुछ ब्योरे आपको विचलित कर सकते हैं.)

कानपुर के रहने वाले 23 साल के प्रियांशु श्रीवास्तव की 23 अप्रैल को कचहरी में मौत हो गई थी.

वो पेशे से वकील थे. इस मामले की जांच में शामिल पुलिस अधिकारी ने बताया है कि दो पन्नों का एक कथित सुसाइड नोट भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था, जिसकी वो जांच कर रहे हैं.

पुलिस के मुताबिक इस नोट में पिता पर मानसिक प्रताड़ना और सख़्ती बरतने के आरोप के साथ ही बचपन की कड़वी यादों का भी ज़िक्र है.

हालांकि, प्रियांशु के पिता का दावा है कि उन्हें अपने बेटे की सुरक्षा की चिंता रहती थी और वो उनका बहुत ख़याल रखते थे.

By admin