• Tue. Apr 15th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

कुमुदिनी लाखिया: कथक को नई लय देने वाली मशहूर नृत्यांगना

Byadmin

Apr 13, 2025


प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना और पद्म विभूषण से सम्मानित दिवंगत कुमुदिनी लाखिया

इमेज स्रोत, Kadamb Centre for Dance

इमेज कैप्शन, प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना पद्म विभूषण कुमुदिनी लाखिया (फ़ाइल फ़ोटो)

मशहूर कथक नृत्यांगना कुमुदिनी लाखिया का 12 अप्रैल को निधन हो गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुमुदिनी लाखिया के निधन पर शोक जताते हुए लिखा कि भारतीय शास्त्रीय नृत्यों के प्रति जुनून उनके उल्लेखनीय कामों में झलकता था.

कथक नृत्य को अपनी कल्पनाशीलता और प्रस्तुति के माध्यम से एक नया आयाम देने वाली कुमुदिनी लाखिया को भारत सरकार ने पद्म विभूषण से सम्मानित किया था.

उनके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने कथक की पारंपरिक सीमाओं से आगे बढ़ते हुए नृत्य को एक नई दिशा दी.

By admin