• Thu. Mar 26th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

कुवैत, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात में हमलों की ख़बर

Byadmin

Mar 26, 2026


ट्रंप

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बुधवार को एक कार्यक्रम में बोल रहे थे

डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि ईरानी नेता इस बात को स्वीकार करने से ‘डरते हैं’ कि वे अमेरिका के साथ बातचीत कर रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक फंडरेज़िंग डिनर में यह बयान दिया है.

ट्रंप ने ईरानी नेताओं के दावों का खंडन किया है कि उन्होंने अमेरिका के साथ किसी भी तरह की डील को ठुकरा दिया है और वे बातचीत नहीं करना चाहते.

उन्होंने ईरानी नेताओं के दावे को ग़लत बताते हुए कहा, “वे बातचीत कर रहे हैं.”

ट्रंप का कहना है, “वे (ईरान) किसी भी कीमत पर समझौता करना चाहते हैं. लेकिन वे यह कहने से डरते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि ईरान के लोग ही उन्हें मार डालेंगे.”

ट्रंप ने कहा, “उन्हें इस बात का भी डर है कि हम उन्हें मार डालेंगे.”

इससे पहले, अमेरिका की ओर से संघर्ष विराम के लिए 15 सूत्रीय प्लान दिए जाने की ख़बरों के बीच ईरान ने संघर्ष विराम समझौते के लिए अपनी शर्तें बताईं.

ईरान के सरकारी टीवी चैनल ‘प्रेस टीवी’ के अनुसार, ईरान ने अमेरिका के युद्धविराम के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है. यह जानकारी एक वरिष्ठ राजनीतिक-सुरक्षा अधिकारी के हवाले से दी गई है.

प्रेस टीवी ने उस अधिकारी का नाम या पद नहीं बताया, लेकिन अधिकारी के हवाले से कहा, “ईरान युद्ध अपनी शर्तों पर युद्ध ख़त्म करेगा.”

By admin