• Sun. Jun 28th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी के अपने ही मंत्रालय की स्कीम से 99 लाख की सब्सिडी लेने पर क्यों मचा हंगामा

Byadmin

Jun 27, 2026


केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी (सबसे दाएं)

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, साल 2023 में अजमेर के सांसद भागीरथ चौधरी को बीजेपी किसान मोर्चा का अध्यक्ष चुना गया था, तब वह ट्रैक्टर पर बैठकर पार्टी ऑफ़िस पहुंचे थे

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

खीरे, टमाटर, शिमला मिर्च की खेती के लिए अपने ही कृषि मंत्रालय की स्कीम से क़रीब 99 लाख रुपये की सब्सिडी लेने को लेकर हो रही आलोचनाओं पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने सफ़ाई दी है.

भागीरथ चौधरी ने कहा कि उन्होंने एक पॉलीहाउस लगाया था और इसके लिए ‘आठ साल पहले उन्होंने सब्सिडी के लिए अप्लाई किया’ था, “मैंने कुछ छिपाकर काम नहीं किया.”

चौधरी राजस्थान की अजमेर लोकसभा सीट से बीजेपी के सांसद हैं. उनकी सफ़ाई के बाद भी यह विवाद थमता नहीं दिख रहा.

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने इसे भ्रष्टाचार का नया मॉडल करार देते हुए सरकार पर निशाना साधा है.

सोशल मीडिया पर भी लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. लेखिका सबा नक़वी ने एक्स पर लिखा, “खीरा, ककड़ी, जल, जंगल, ज़मीन का भ्रष्टाचार. इसके ऊपर घी, गोल्ड, जवाहरात, मंदिर में चढ़ावा. शर्म से सिर झुक जाने चाहिए.”

By admin