• Mon. Mar 2nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘केंद्र सिखों के सम्मान और न्याय के लिए प्रतिबद्ध’, पीएम मोदी ने गुरु तेग बहादुर को अर्पित की श्रद्धांजलि

Byadmin

Mar 2, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार सिख समुदाय के सम्मान और न्याय के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। मोदी ने नवी मुंबई में हिंद-दी-चादर कार्यक्रम में गुरु तेग बहादुर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सिख गुरुओं की विरासत का पालन करने वाले इस समागम को यज्ञ बताया।

मोदी ने रविवार को नवी मुंबई के खारघर में गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत वर्षगांठ के अवसर पर वीडियो संदेश में कहा, ”हमारी सरकार सिख समुदाय के सम्मान और न्याय के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। यह प्रतिबद्धता 1984 (एंटी-सिख) दंगों की जांच के लिए एसआइटी (विशेष जांच दल) की स्थापना में दिखाई देती है।”

जम्मू और कश्मीर में सिख परिवारों को बसाने के लिए पैकेज लागू

उन्होंने बताया कि सरकार ने जम्मू और कश्मीर में सिख परिवारों के लिए पुनर्वास पैकेज लागू किए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हर वर्ग और समाज के लोग हमारे गुरुओं से प्रेरणा लेते थे। मोदी ने कहा, ”हमारी सरकार अफगानिस्तान से ‘सरूप’ (श्री गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतियां) सुरक्षित रूप से वापस लाई है।”

पंजाब में हो रहे मतांतरण: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पंजाब में मतांतरण हो रहे हैं और उन्होंने भगवंत मान सरकार और आम लोगों से इस ”लालच” से प्रेरित प्रथा को रोकने की अपील की। शाह ने खारघर में गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत वर्षगांठ पर ‘हिंद-दी-चादर’ कार्यक्रम में कहा कि पंजाब में धार्मिक स्तर पर मतांतरण हो रहा है।

गुरु तेग बहादुर ने दूसरों के धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने अत्याचार का सामना किया, लेकिन आज हम लालच के कारण मतांतरण को प्राथमिकता देते हैं, तो हम महान नेताओं के अनुयायी नहीं कहे जा सकते।

पंजाब सरकार व समाज को धार्मिक मतांतरण रोकना चाहिए।” शाह ने कहा कि यदि गुरु तेग बहादुर ने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति नहीं दी होती, तो दुनिया में एक भी हिंदू नहीं बचता। उनका बलिदान हिंदुओं को अपने संघर्ष को जारी रखने का साहस प्रदान करता है।

By admin