• Sun. Mar 1st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

केजरीवाल के पुराने तेवर लौटे, लेकिन देश की राजनीति पर कोई असर पड़ेगा?

Byadmin

Mar 1, 2026


शराब घोटाले केस में बरी होने के बाद घर से पार्टी ऑफ़िस तक अरविंद केजरीवाल एक विजयी जुलूस की तरह गए

इमेज स्रोत, Vipin Kumar/Hindustan Times via Getty Images

इमेज कैप्शन, शराब नीति से जुड़े केस में बरी होने के बाद घर से पार्टी ऑफ़िस तक अरविंद केजरीवाल एक जुलूस के साथ पहुंचे

    • Author, राजेश डोबरियाल
    • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए
  • पढ़ने का समय: 10 मिनट

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल बहुत समय बाद अपने पुराने रंग में नज़र आए.

बहुत लंबे अरसे बाद उन्होंने अपना चिर-परिचित दावा दोहराया, ”केजरीवाल कट्टर ईमानदार है”. और इसके साथ ही कहा, ‘मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, दुर्गेश पाठक और आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार हैं.”

अरविंद केजरीवाल ने यह दावा शुक्रवार को राउज़ एवेन्यू कोर्ट के शराब नीति से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में फ़ैसले के बाद किया.

कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत 23 अभियुक्तों को आरोपों से मुक्त किया है.

अदालत ने फ़ैसला सुनाते हुए जांच में हुई खामियों के लिए सीबीआई को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि चार्जशीट में कई खामियां हैं जिनका समर्थन किसी गवाह या बयान से नहीं होता. स्पेशल जज जितेंद्र सिंह ने ये भी कहा कि चार्जशीट में ‘भ्रामक दावे’ किए गए हैं.

By admin