• Mon. Feb 2nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

केदारनाथ-बद्रीनाथ में ग़ैर हिंदुओं पर रोक की मांग पर क्या कह रहे हैं विशेषज्ञ और स्थानीय मुसलमान

Byadmin

Feb 1, 2026


बीकेटीसी अध्यक्ष के अनुसार गंगोत्री धाम (तस्वीर में) और यमुनोत्री धाम में ग़ैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, बीकेटीसी अध्यक्ष के अनुसार गंगोत्री धाम (तस्वीर में) और यमुनोत्री धाम में ग़ैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है

उत्तराखंड में केदारनाथ, बद्रीनाथ समेत 47 मंदिरों में ग़ैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक का प्रस्ताव लाने की चर्चा हो रही है. मंदिर समितियों ने ‘धार्मिक पवित्रता और परंपराओं को बनाए रखने’ का हवाला देकर यह प्रस्ताव लाने की बात की है.

कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों, नागरिक अधिकार संगठनों और मुस्लिम संगठनों ने इस प्रस्ताव पर सवाल उठाए हैं.

उनका आरोप है कि यह राज्य की बीजेपी सरकार के अल्पसंख्यक समुदाय के ख़िलाफ़ व्यापक अभियान का हिस्सा है.

जबकि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि धार्मिक और पौराणिक स्थलों का संचालन करने वाले धार्मिक संगठन, तीर्थ सभाएं और संत समाज जो भी राय देंगे, सरकार उसी के अनुसार आगे बढ़ेगी.

By admin