• Sun. Mar 22nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

केरलम में महिला डॉक्टर के हत्यारे को उम्रकैद की सजा, IMA बोला- ‘अधिकतम सजा के लिए हो अपील’

Byadmin

Mar 21, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोल्लम की अतिरिक्त जिला एवं सत्र अदालत ने महिला डाक्टर की हत्या के दोषी जी. संदीप को शनिवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। 2023 में तालुक अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. वंदना दास की हत्या कर दी गई थी।

अदालत ने दोषी को विभिन्न धाराओं के तहत कुल 30 साल कैद की सजा भी सुनाई और आदेश दिया कि दोषी को आजीवन कारावास शुरू होने से पहले 30 साल की कैद काटनी होगी।

IMA ने सजा को बताया अपर्याप्त

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने दोषी को सुनाई गई उम्रकैद की सजा को अपर्याप्त और निराशाजनक करार दिया और केरलम सरकार से अधिकतम सजा सुनिश्चित करने के लिए अपील दायर करने का आग्रह किया।

आइएमए ने प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. एमएन मेनन और सचिव डॉ. राय आर चंद्रन ने भी मांग की कि अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित किया जाए ताकि डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

आइएमए ने कहा कि दोषी ने बिना किसी उकसावे के डाक्टर की बर्बरता से हत्या की, जब उसे पुलिस द्वारा चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल लाया जा रहा था।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

By admin