• Tue. Mar 31st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

केरलम विधानसभा चुनाव: युवा मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए हलवा देगा आयोग

Byadmin

Mar 31, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केरलम में नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों में पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को चुनाव आयोग की अभिनव पहल के तहत हलवा दिया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) रतन यू. केलकर ने आगामी चुनावों में युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए वोट स्वीटेंड केरलम अभियान की घोषणा की है। इस संबंध में 29 मार्च को आदेश जारी किया गया था।

आदेश के अनुसार, युवा मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के प्रयासों के तहत, जिलों के चुनिंदा मतदान केंद्रों पर पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को विशेष ब्रांडेड हलवा वितरित किया जाएगा। 200 हलवा पैकेट जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) के कार्यालयों में भेजे जाएंगे, जो इस पहल के लिए मतदान केंद्रों की पहचान करेंगे।

बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) और स्वयंसेवक पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं की पहचान करेंगे निर्धारित बूथों पर हलवा पैकेटों के वितरण को सुनिश्चित करेंगे। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि हलवा वितरण प्रक्रिया से चुनावी प्रक्रियाओं में बाधा नहीं होनी चाहिए और यदि आवश्यक हो तो बीएलओ की सहायता के लिए अतिरिक्त स्वयंसेवकों को तैनात किया जा सकता है।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

By admin