• Fri. Feb 6th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

केरल: कार में आग लगने से शख्स की मौत, पत्नी और बच्चे झुलसे

Byadmin

Feb 6, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केरल में वायनाड के मनंथावडी में कार में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि उसकी पत्नी और तीन बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मृतक की पहचान कन्नूर निवासी सजीर के रूप में हुई।कार के अंदर से सजीर की पत्नी और तीन बच्चों को बचा लिया गया और उन्हें कोझिकोड मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।

यह घटना गुरुवार रात करीब 10.30 बजे हुई, जब कार मनंथावडी के एरुमाथेरुव में एक घर के सामने रुकी और अचानक उसमें आग लग गई। आशंका है कि सजीर ने ही कार के अंदर ईंधन डालकर आग लगाई।

पुलिस को आशंका है कि यह घटना आत्महत्या का प्रयास है क्योंकि सजीर ने कथित तौर पर अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर पोस्ट में कहा था कि वायनाड के एक व्यक्ति द्वारा धोखा दिए जाने के कारण वह अपनी जान देना चाहता है।

सजीर की पत्नी और बच्चों की हालत स्थिर है, हालांकि वे 30 से 50 प्रतिशत तक झुलस गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By admin