डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केरल के मंजेश्वर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा नेता के. सुरेंद्रन के खिलाफ 242 आपराधिक मामले लंबित हैं। शनिवार को दाखिल हलफनामे के अनुसार, सुरेंद्रन के खिलाफ दर्ज 242 मामलों में से अधिकांश विभिन्न विरोध प्रदर्शनों और आंदोलनों का नेतृत्व करने या उनमें भाग लेने से संबंधित हैं।
कंजीरापल्ली सीट से लड़ रहे चुनाव
अपने हलफनामे में उन्होंने 28 लाख रुपये से अधिक की चल, अचल संपत्ति और नौ लाख रुपये से अधिक की देनदारियों की घोषणा की है। कंजीरापल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे केंद्रीय राज्य मंत्री जार्ज कुरियन के खिलाफ केवल एक आपराधिक मामला लंबित है।
कुरियन पर आठ आपराधिक मामले
कुरियन ने अपने हलफनामे में 1.74 करोड़ रुपये से अधिक की चल और अचल संपत्ति और लगभग दो लाख रुपये की देनदारियों की घोषणा की है। काझाकूटम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री वी मुरलीधरन विभिन्न विरोध प्रदर्शनों और आंदोलनों में भाग लेने के लिए आठ आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं।