• Wed. Apr 8th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

केरल विधानसभा चुनाव में ‘त्रिकोणीय’ मुकाबला: मध्य-पूर्व की जंग का भी होगा असर?

Byadmin

Apr 6, 2026


केरल विधानसभा चुनाव बेहद अहम पड़ाव पर पहुंच गया है

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, केरल विधानसभा चुनाव बेहद अहम पड़ाव पर पहुंच गया है

केरल के विधानसभा चुनावों में अब तक ज़्यादातर दो-तरफ़ा मुकाबले देखने को मिले हैं लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में पहली बार एक मज़बूत ‘त्रिकोणीय मुकाबला’ हो सकता है.

पिछले दस साल से केरल की सत्ता संभाल रही मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ़) और कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ़) के अलावा, इस चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) भी पूरी ताक़त से मैदान में उतर आया है.

राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस को हराने के लिए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और भाजपा के बीच एक ‘गुप्त गठजोड़’ है.

वहीं सीपीएम के समन्वयक विजय राघवन ने बीबीसी से कहा कि केरल में जब-जब भाजपा को जीत मिली है, तब-तब वह कांग्रेस की परोक्ष सहमति से ही मिली है, और कांग्रेस ने जो भी चुनावी वादे किए हैं, उन्हें पूरा किया ही नहीं जा सकता.

वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप कुमार का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार केरल आकर प्रचार कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद भाजपा सिर्फ़ 30 सीटों पर ही खास ध्यान केंद्रित कर रही है. उनके मुताबिक, त्रिकोणीय मुकाबला होने के बावजूद राज्य में त्रिशंकु विधानसभा बनने की संभावना नहीं है.

By admin