• Sat. May 24th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

‘केसीआर भगवान हैं, जो शैतानों से घिरे हैं’, बेटी कविता बयान से बीआरएस में आंतरिक कलह उजागर

Byadmin

May 24, 2025


भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के भीतर आंतरिक मतभेद शुक्रवार को तब सामने आए जब पार्टी एमएलसी के कविता ने अपने पिता और पार्टी अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव (केसीआर) को लिखे पत्र के लीक होने पर आपत्ति जताई। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी में कुछ साजिशें रची जा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि केसीआर भगवान की तरह हैं लेकिन कुछ शैतानों से घिरे हुए हैं।

पीटीआई, हैदराबाद। बीआरएस में सबकुछ ठीक नहीं है, यह केसीआर की बेटी कविता के बयान से समझा जा सकता है। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के भीतर आंतरिक मतभेद शुक्रवार को तब सामने आए जब पार्टी एमएलसी के कविता ने अपने पिता और पार्टी अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव (केसीआर) को लिखे पत्र के लीक होने पर आपत्ति जताई।

पार्टी में कुछ साजिशें रची जा रही हैं

उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी में कुछ साजिशें रची जा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि केसीआर भगवान की तरह हैं, लेकिन कुछ शैतानों से घिरे हुए हैं।
अमेरिका से लौटने के बाद शुक्रवार शाम यहां आरजीआई हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने आश्चर्य जताया कि एक आंतरिक पत्र सार्वजनिक कैसे हो गया।

कविता ने इस बात पर जताई आपत्ति

उन्होंने कहा कि दो सप्ताह पहले मैंने केसीआर जी को एक पत्र लिखा था। मैंने पहले भी पत्रों के माध्यम से उन्हें अपनी राय व्यक्त की थी। मैंने हाल ही में कहा था कि साजिशें रची जा रही हैं। केसीआर जी को मेरे द्वारा आंतरिक रूप से लिखा गया पत्र सार्वजनिक हो गया। पार्टी में हम सभी और तेलंगाना के लोगों को यह सोचना होगा कि क्या हो रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने तेलंगाना के आधे हिस्से का दौरा करने के बाद अपने पत्र में केवल वही व्यक्त किया है जो लोग सोच रहे हैं और उनका कोई व्यक्तिगत एजेंडा नहीं है।

पार्टी के भविष्य पर कही ये बात

यह पूछे जाने पर कि जिस साजिश की उन्होंने बात की है उसके पीछे कौन है, सुश्री कविता ने कहा कि केसीआर जी भगवान हैं। लेकिन, उनके आसपास कुछ शैतान हैं। उनके कारण बहुत नुकसान हो रहा है। मैं केसीआर की बेटी हूं। अगर मेरे द्वारा आंतरिक रूप से लिखा गया पत्र सार्वजनिक हो गया, तो पार्टी में अन्य लोगों के भाग्य के बारे में बहस होनी चाहिए।

By admin