• Mon. Mar 16th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

कोलकाता के आरजी कर रेप मामले में परिवार ने महिला की तस्वीर जारी की, बीबीसी को पिता ने बताई वजह

Byadmin

Mar 16, 2026


आरजी कर रेप मामले को लेकर प्रदर्शन

इमेज स्रोत, Praful Gangurde/Hindustan Times via Getty

इमेज कैप्शन, आरजी कर रेप मामले के ख़िलाफ़ देशभर में प्रदर्शन हुए थे

    • Author, प्रचेता पांजा
    • पदनाम, बीबीसी न्यूज़ बांग्ला, दिल्ली
  • पढ़ने का समय: 8 मिनट

सोशल मीडिया पर एक फ़ैमिली की तस्वीर तेज़ी से वायरल हो रही है. एक युवा महिला अपने माता-पिता के साथ मुस्कुराते हुए खड़ी है.

यह किसी पारिवारिक कार्यक्रम में ख़ुशी के मौक़े की तस्वीर लगती है. ऊपर से देखने पर यह एक सामान्य तस्वीर है, लेकिन इसका असर असाधारण रहा है.

तस्वीर में दिख रहीं महिला वही डॉक्टर हैं जिनके साथ 9 अगस्त 2024 को कोलकाता के सरकारी अस्पताल आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में रेप हुआ था और उनकी हत्या कर दी गई थी.

इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था. तब से महिला का नाम सार्वजनिक न करके उन्हें ज़्यादातर “अभया” या “तिलोत्तमा” जैसे प्रतीकात्मक नामों से पुकारा जाता रहा है. यौन उत्पीड़न के मामलों में महिला की पहचान छिपाना क़ानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है.

By admin