• Thu. Aug 27th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

कौन थे अंकित बालियान जिनकी शामली में जिम के बाहर हुई हत्या

Byadmin

Aug 27, 2026


शामली के एक जाट परिवार में पैदा हुए अंकित बालियान ने हरियाणा की म्यूज़िक इंडस्ट्री में पहचान बनाई थी

इमेज स्रोत, Ankit Baliyan Instagram

इमेज कैप्शन, शामली के में पैदा हुए अंकित बालियान ने हरियाणा की म्यूज़िक इंडस्ट्री में पहचान बनाई थी

  • प्रकाशित

  • पढ़ने का समय: 8 मिनट

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हरियाणा से सटे ज़िले शामली में बुधवार देर शाम हरियाणवी गानों में दिखने वाले कलाकार अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

शामली पुलिस के मुताबिक़, चार हमलावर दो मोटरसाइकिलों पर आए थे.

ये घटना शहर के कोतवाली क्षेत्र में एक जिम के पास हुई. अंकित बालियान जिम से लौटकर अपनी गाड़ी में बैठ रहे थे जब उन पर हमला हुआ.

शामली पुलिस के एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक़, “हमलावरों ने कई गोलियां चलाईं और फ़रार हो गए. हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई है, कुछ टीमों को हरियाणा भी भेजा गया है.”

हत्या की इस घटना के बाद देर रात इंस्टाग्राम पर इस घटना की ज़िम्मेदारी लेने का दावा करते हुए एक पोस्ट किया गया.

By admin