• Sat. Oct 19th, 2024

24×7 Live News

Apdin News

कौन हैं विजया किशोर रहाटकर? जिन्हें बनाया गया राष्ट्रीय महिला आयोग का नया अध्यक्ष

Byadmin

Oct 19, 2024


 पीटीआई, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने विजया किशोर रहाटकर को राष्ट्रीय महिला आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। विजया किशोर रहाटकर को रेखा शर्मा के स्थान पर राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) का नौवां अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम, 1990 की धारा के तहत की गई नियुक्ति तीन साल के लिए है। रहाटकर का कार्यकाल जल्द शुरू हो जाएगा और यह एलान भारत के गजट में प्रकाशित की जाएगी।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय जारी एक अधिसूचना के अनुसार, रहाटकर की नियुक्ति के अलावा, अर्चना मजूमदार को आधिकारिक तौर पर तीन साल के कार्यकाल के लिए एनसीडब्ल्यू का सदस्य नामित किया गया है।

एनसीडब्ल्यू, एक वैधानिक निकाय, महिलाओं के अधिकारों की उन्नति की दिशा में काम करने के लिए सशक्त है। इसके अधिदेश में महिलाओं के लिए प्रदान किए गए संवैधानिक और कानूनी सुरक्षा उपायों की समीक्षा करना शामिल है।



By admin