• Thu. Mar 5th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

क्या अमेरिका और इसराइल की ईरान के ख़िलाफ़ छेड़ी गई जंग ग़ैर-क़ानूनी है?

Byadmin

Mar 5, 2026


दक्षिणी ईरान के एक स्कूल पर हुए कथित अमेरिका‑इसराइल हमले में मारी गई लड़कियों का अंतिम संस्कार किया गया

इमेज स्रोत, Amirhossein Khorgooei/ISNA/West Asia News Agency via Reuters

इमेज कैप्शन, दक्षिणी ईरान के एक स्कूल पर हुए कथित अमेरिका‑इसराइल हमले में मारी गई लड़कियों का अंतिम संस्कार किया गया

अमेरिका और इसराइल की ओर से ईरान पर किए गए हमलों, और उसके जवाब में ईरान की कार्रवाई ने अब तक कई नागरिकों की जान ले ली है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इस जंग की निंदा की और दोनों पक्षों से अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करने की अपील भी की.

दोनों पक्ष दावा कर रहे हैं कि वे सही हैं, लेकिन यह तय करने के लिए कि ईरान पर हुए शुरुआती हमले क़ानूनी थे या नहीं, हमें पीछे झांकना होगा.

हमें अंतरराष्ट्रीय क़ानून के उन मानकों को फिर से देखना होगा जिन्हें द्वितीय विश्व युद्ध की भयावह घटनाओं के बाद बनाया गया था और जिन पर ज़्यादातर देशों ने सहमति जताई थी.

28 फ़रवरी को जब अमेरिका और इसराइल ने ईरान पर बमबारी शुरू की, तो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर आरोप लगाया कि वह ऐसे परमाणु हथियार बना रहा है जो अमेरिकी सहयोगियों के लिए ख़तरा हैं और ‘जल्द ही अमेरिका तक पहुंच सकते हैं.’

By admin