• Fri. Apr 10th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

क्या आपसी मनमुटाव ख़त्म कर एक-दूसरे के क़रीब आ सकेंगे भारत और बांग्लादेश?

Byadmin

Apr 10, 2026


दोनों देशों के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर और खलीलुर रहमान

इमेज स्रोत, Dr S Jaishankar/X

इमेज कैप्शन, दोनों देशों के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान और डॉ एस जयशंकर

भारत और बांग्लादेश के आपसी संबंधों में एक लंबे तनावपूर्ण दौर के बाद ढाका में एक चुनी हुई सरकार सत्ता में आई है. और पहली बार उस सरकार का कोई महत्वपूर्ण मंत्री दिल्ली दौरे पर आया.

बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान के दौरे को भारत ने भी काफ़ी अहमियत दी.

मंगलवार शाम को दिल्ली पहुंचने के बाद डॉ. रहमान ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की. उन दोनों ने एक साथ डिनर भी किया. उसके बाद आठ अप्रैल को भी विदेश मंत्री एस जयशंकर के अलावा, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ मुलाक़ातों का दौर जारी रहा.

अनुमान है कि इस दौरान गंगा नदी के पानी पर हुए समझौते के नवीनीकरण के लिए बातचीत शुरू करने के अलावा क़रीब डेढ़ साल पहले ख़त्म की गई व्यापारिक सुविधाओं की बहाली और मौजूदा समझौते के तहत पाइप लाइन के जरिए बांग्लादेश को ईंधन की सप्लाई जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई होगी.

By admin