• Sun. Sep 7th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

क्या इंसान इस तरीक़े से अमर हो सकता है, पुतिन और शी जिनपिंग की बातचीत से शुरू हुई चर्चा

Byadmin

Sep 4, 2025


रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (बाएं) और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (दाएं) सूट पहने हुए, आसमान की ओर कुछ देखते हुए

इमेज स्रोत, AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग हॉट माइक पर अंग प्रत्यारोपण (ऑर्गन ट्रांसप्लांट) के ज़रिये उम्र बढ़ाने पर बात करते हुए सुने गए

क्या अंग प्रत्यारोपण (ऑर्गन ट्रांसप्लांट) की मदद से अमर हुआ जा सकता है? इस दिलचस्प विषय पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बात हुई.

ये हुआ इसी हफ़्ते बीजिंग में हुई चीन की सैन्य परेड के दौरान.

पुतिन ने जो कहा उसका मंदारिन में अनुवाद करते हुए ट्रांसलेटर ने शी जिनपिंग से कहा, “इंसानी अंगों को बार-बार प्रत्यारोपित किया जा सकता है ताकि इंसान उम्र बढ़ने के बावजूद और जवान होता जाए और शायद अनिश्चित काल तक बुढ़ापे को टाला जा सके.”

उन्होंने यह भी कहा, “अनुमान है कि इसी सदी में इंसान 150 साल तक ज़िंदा रह सके.”

By admin