• Sun. Mar 22nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

क्या ईरान युद्ध से किम जोंग उन के मन में डर पैदा होगा? उत्तर कोरिया को लेकर कैसी चर्चा

Byadmin

Mar 22, 2026


ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई के मारे जाने के बाद भी किम जोंग उन सार्वजनिक मंच से दूर नहीं हुए हैं

इमेज स्रोत, BBC / Andro Saini

इमेज कैप्शन, ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई के मारे जाने के बाद भी किम जोंग उन सार्वजनिक मंच से दूर नहीं हुए हैं

अमेरिका-इसराइल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन के मन में ज़रूर कई तरह के जटिल ख़याल आ रहे होंगे.

उत्तर कोरिया ने इन हमलों की तुरंत निंदा करते हुए इन्हें ‘बिना किसी जायज़ वजह के किया गया आक्रामक युद्ध’ क़रार दिया है. आख़िरकार, 1979 से दोनों देशों के बीच एक ‘अमेरिका विरोधी मोर्चे पर बना क़रीबी गठबंधन’ बना हुआ है और इसके बाद से उन्होंने मिसाइल विकास को लेकर साझेदारी भी खड़ी की है.

अपनी पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर एक पूर्व उत्तर कोरियाई राजनयिक ने बीबीसी को यह जानकारी दी कि ईरान, उत्तर कोरिया के हथियार निर्यात का सबसे बड़ा ठिकाना भी है.

हालांकि, विश्लेषकों के मुताबिक़ दो ऐसे कारण हैं जो उत्तर कोरिया को ईरान की तुलना में कहीं ज़्यादा मज़बूत स्थिति में रखते हैं.

परमाणु हथियार और उत्तर कोरिया

उत्तर कोरिया

इमेज स्रोत, UNG YEON-JE/AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, उत्तर कोरिया की क्रूज मिसाइल का लाइव प्रसारण टीवी पर देखता दक्षिण कोरिया का एक शख़्स

2003 में इराक़ युद्ध के दौरान, उत्तर कोरिया के तत्कालीन नेता किम जोंग इल 50 दिनों तक नज़र नहीं आए थे.

By admin