• Tue. Jul 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

क्या डॉक्टरों की लापरवाही के कारण 10 साल के लड़के का लिंग आंशिक रूप से हटाना पड़ा?

Byadmin

Jul 20, 2026


ऑपरेशन की सांकेतिक तस्वीर

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, कथित “चिकित्सकीय लापरवाही” के आधार पर स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक जांच कर रहे हैं (सांकेतिक तस्वीर)

(इस रिपोर्ट में दी गई कुछ जानकारियां कुछ पाठकों के लिए विचलित करने वाली हो सकती है)

तमिलनाडु के शिवगंगा ज़िले के कराईकुडी में 10 साल के एक लड़के के माता-पिता ने पिछले महीने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. उनका आरोप है कि एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों की ग़लत चिकित्सा के कारण उनके बेटे का पेनेक्टॉमी (सर्जरी के ज़रिए लिंग हटाना) करना पड़ा.

हालांकि, उनका कहना है कि एक महीने बीत जाने के बाद भी संबंधित डॉक्टरों के ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई नहीं की गई.

इसको लेकर लड़के के माता-पिता, व्यापारिक संगठनों और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्यों ने 7 जुलाई को कराईकुडी में विरोध प्रदर्शन किया.

पुलिस ने बीबीसी तमिल को बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है. कथित “चिकित्सकीय लापरवाही” के आधार पर स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक जांच कर रहे हैं. उनकी विस्तृत रिपोर्ट मिलने के बाद डॉक्टरों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी.

By admin