• Wed. Apr 1st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

क्या पाकिस्तान ने अफ़ग़ानिस्तान के कुछ हिस्से अपने क़ब्ज़े में ले लिए हैं?

Byadmin

Apr 1, 2026


अफ़ग़ानिस्तान, पाकिस्तान के बीच पक्तीका का इलाक़ा

इमेज स्रोत, Planet Labs PBC

इमेज कैप्शन, सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि पाकिस्तान ने पक्तीका में एक जगह पर बाड़ लगा दी है

अफ़ग़ानिस्तान के पक्तीका प्रांत में हाली में एक ऐसी घटना हुई जिसने इन अटकलों को जन्म दिया कि पाकिस्तान ने अफ़ग़ानिस्तान के कम से कम 12 किलोमीटर इलाक़े में बाड़ लगाकर उसे अपने कब्ज़े में मिला लिया है.

हालांकि तालिबान सरकार के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि अफ़ग़ानिस्तान के सीमावर्ती इलाक़े सरकारी सुरक्षा बलों के नियंत्रण में हैं. मंत्रालय ने किसी भी पाकिस्तानी क़ब्ज़े से इनकार किया है.

इस हफ़्ते सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पाकिस्तानी अकाउंट्स से एक वीडियो वायरल होता रहा जिसका शीर्षक था, ‘पाकिस्तान का नक़्शा फैल रहा है.’

वीडियो में पाकिस्तान के बाड़ वाले सरहदी इलाक़े की तस्वीरें दिखाकर दावा किया गया है कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने सीमा पर बाड़ लगाकर अफ़ग़ान तालिबान से छीनी गई ज़मीन पर स्थायी तौर पर क़ब्ज़ा कर लिया है.

अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के बीच की सीमा रेखा को ‘डूरंड लाइन’ कहा जाता है.

By admin