• Tue. Feb 10th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

क्या भारत में भी बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगेगी लगाम, कुछ राज्यों में छिड़ी बहस

Byadmin

Feb 10, 2026


आर्थिक सर्वेक्षण में सिफ़ारिश की गई है कि केंद्र सरकार को बच्चों की उम्र के आधार पर सोशल मीडिया के इस्तेमाल की सीमाएं तय करने पर विचार करना चाहिए

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, आर्थिक सर्वेक्षण में सिफ़ारिश की गई है कि केंद्र सरकार को बच्चों की उम्र के आधार पर सोशल मीडिया के इस्तेमाल की सीमाएं तय करने पर विचार करना चाहिए

भारत में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पाबंदी लगाने को लेकर बहस तेज़ होती जा रही है. कई राज्यों के मंत्रियों ने कहा है कि वे ऑस्ट्रेलिया में हाल ही में लागू हुए कानून का अध्ययन कर रहे हैं.

दक्षिण भारत के कम से कम दो राज्यों के मंत्रियों ने हाल में कहा है कि वे यह जांच कर रहे हैं कि क्या ऐसी पाबंदी बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखने में कारगर होगी.

वहीं पिछले हफ़्ते पेश आर्थिक सर्वेक्षण में सिफ़ारिश की गई है कि केंद्र सरकार को बच्चों की उम्र के आधार पर सोशल मीडिया के इस्तेमाल की सीमाएं तय करने पर विचार करना चाहिए.

हालांकि, सरकार आर्थिक सर्वेक्षण की सिफ़ारिशें सरकार मानने के लिए बाध्य नहीं होती.

By admin