क्यों युद्ध में भी सुरक्षित ईरान का ‘काला खजाना’?:चीन से कनेक्शन, फिर भी इस्राइल-अमेरिका नहीं बना रहे निशाना – Iran Kharg Island Us Israel Target West Asia War China Oil Supply Persian Gulf Donald Trump Us Boots On Ground
{“_id”:”69afbc0c01d77a53ba03d52c”,”slug”:”iran-kharg-island-us-israel-target-west-asia-war-china-oil-supply-persian-gulf-donald-trump-us-boots-on-ground-2026-03-10″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”क्यों युद्ध में भी सुरक्षित ईरान का ‘काला खजाना’?: चीन से कनेक्शन, फिर भी इस्राइल-अमेरिका नहीं बना रहे निशाना”,”category”:{“title”:”World”,”title_hn”:”दुनिया”,”slug”:”world”}}
खर्ग द्वीप पर तनाव। – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इस्राइल-अमेरिका के ईरान से युद्ध को अब 10 दिन हो चुके हैं। जहां इस्राइल और अमेरिका ने ईरान में तेहरान से लेकर करमनशाह और कौम से लेकर बंदर अब्बास तक हमले बोले हैं तो वहीं ईरान ने भी पलटवार करते हुए पश्चिम एशिया में उन सभी देशों को निशाना बनाया है, जहां अमेरिकी सैन्य ठिकाने मौजूद हैं। हालांकि, इस बीच ईरान के एक खास द्वीप की चर्चाएं तेज हो गई हैं। दरअसल, ईरान के इस द्वीप पर अब तक न तो इस्राइल ने और न ही अमेरिका ने हमला किया है, जबकि कूटनीतिक तौर पर इस द्वीप को ईरान की रीढ़ माना जाता है। कुछ विश्लेषकों का तो यहां तक कहना है कि अगर पश्चिमी देश ईरान को घुटनों पर लाना चाहते हैं तो वे इस एक ‘खास द्वीप’ को निशाना बनाकर उसकी लाइफलाइन पर सीधा वार कर सकते हैं।
Trending Videos
ईरान के जो द्वीप इस वक्त चर्चा में है, उसका नाम है ‘खर्ग’। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस अहम द्वीप को अमेरिकी कब्जे में लेने की कोशिश कर सकते हैं। वह इसके लिए ईरान की धरती पर सेना भेजने पर भी विचार कर रहे हैं।