• Tue. Feb 24th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

क्रैश हुए रांची से दिल्ली जा रहे एयर एम्बुलेंस विमान में कौन लोग थे सवार?

Byadmin

Feb 24, 2026


संजय कुमार और अर्चना देवी

इमेज स्रोत, Mohammad Sartaj Alam/BBC

इमेज कैप्शन, विमान दुर्घटना में संजय कुमार और उनकी पत्नी अर्चना देवी की भी मौत हुई है

झारखंड के चतरा ज़िले के कर्माटांड जंगल में सोमवार शाम एक चार्टर्ड एयर एम्बुलेंस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई.

दरअसल इसमें मरीज़ संजय कुमार को बेहतर इलाज के लिए रांची से दिल्ली ले जाया जा रहा था.

इन सात मृतकों में विमान के कैप्टन विवेक विकास भगत और कैप्टन सवराजदीप सिंह के अलावा मरीज़ संजय कुमार, उनकी पत्नी अर्चना देवी, उनके भांजे ध्रुव कुमार, एयर एम्बुलेंस डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता और पैरामेडिकल स्टाफ़ सचिन कुमार मिश्रा थे.

इस हादसे की पुष्टि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने की है.

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

By admin