• Wed. Mar 4th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ख़ामेनेई की मौत और जंग: क्या ऐसे वक़्त की तैयारी ईरान पहले से कर रहा था?

Byadmin

Mar 4, 2026


ख़ामेनेई

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, अमेरिका और इसराइल के हमले में ख़ामेनेई मारे गए हैं

यह इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान के लिए एक निर्णायक पल है.

शनिवार सुबह, जब यह साफ़ हो गया था कि पहले दौर के हमलों में सुप्रीम लीडर के आवास को निशाना बनाया गया है, तब ही से उनकी हालत को लेकर तरह-तरह की ख़बरें चल रही थीं.

सैटेलाइट तस्वीरों में उनके परिसर को हुआ भारी नुक़सान दिख रहा था.

ईरान की पहली प्रतिक्रिया यह थी कि उन्हें किसी सुरक्षित जगह ले जाया गया है. फिर ख़बर आई कि 86 वर्षीय धर्मगुरु सरकारी टीवी पर बोलने वाले हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ.

By admin