• Sun. Mar 1st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ख़ामेनेई की मौत की ख़बर के बाद अमेरिकी राजधानी में ईरानी लोगों का जश्न

Byadmin

Mar 1, 2026


आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत की ख़बर के दावे पर रज़ा पहलवी ने ख़ुशी ज़ाहिर की है

ईरान के आख़िरी शाह (राजा) के निर्वासित बेटे रज़ा पहलवी ने सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत के दावे का स्वागत किया है.

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “खामेनेई, जिन्होंने हज़ारों ईरानियों को मारा, अब इतिहास का हिस्सा बन गए हैं.”

पहलवी ने कहा कि “उनकी मौत के साथ इस्लामिक रिपब्लिक का प्रभाव ख़त्म हो गया है.”

उन्होंने ईरानी अधिकारियों से किसी नए नेता को न चुनने की अपील की और कहा कि सेना और पुलिस के पास अब जनता के साथ जुड़ने का ‘आखिरी मौक़ा’ है.

उन्होंने लिखा, “यह हमारे बड़े राष्ट्रीय जश्न की शुरुआत है, लेकिन यह अंत नहीं है.”

रज़ा पहलवी 1979 की क्रांति के बाद अपने परिवार के साथ देश छोड़कर अमेरिका में बस गए थे और तब से वह वहीं रह रहे हैं.

रज़ा पहलवी

By admin