• Mon. Mar 2nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन के बाद कश्मीर में सख्ती:लाल चौक सील, स्कूल बंद; घंटाघर इलाके में पाबंदियां लागू – Restrictions Imposed In Kashmir After Protests Over Killing Of Iran’s Supreme Leader Ali Khamenei

Byadmin

Mar 2, 2026


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir

Updated Mon, 02 Mar 2026 10:28 AM IST

खामेनेई की मौक के बाद जम्मू कश्मी के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन देखने को मिले।श्रीनगर में लाल चौक पर शिया समुदाय के हजारों लोग इकट्ठा हो गए। यहां शाम तक प्रदर्शन, शोक सभा और अजादारी होती रही। अब लाल चौक इलाके को प्रशासन ने सील कर दिया है। घंटाघर (क्लॉक टॉवर) के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गईं हैं।


Restrictions imposed in Kashmir after protests over killing of Iran's supreme leader Ali Khamenei

रविवार को रोष प्रदर्शन करते शिया समुदाय के लोग
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई की हमले में मौत से आक्रोशित लोगों ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में तस्वीरें, पोस्टर, बैनर और ईरानी झंडे लेकर अमेरिका और इस्राइल के खिलाफ प्रदर्शन किया। रविवार को कारगिल-द्रास में बड़ी संख्या में शिया व सुन्नी दोनों समुदाय के लोग प्रदर्शन में शामिल हुए।जम्मू-कश्मीर में शिया समुदाय के बड़े धार्मिक संगठन अंजुमन-ए-शरी शियान ने प्रदेश में 40 दिन के शोक का एलान किया है। श्रीनगर में लाल चौक पर शिया समुदाय के हजारों लोग इकट्ठा हो गए। यहां शाम तक प्रदर्शन, शोक सभा और अजादारी होती रही। वहीं, अब प्रदर्शनों के चलते कश्मीर के कुछ हिस्सों में कई पाबंदियां लागू कर दी गई हैं।

Trending Videos

By admin