• Thu. Feb 19th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

गलगोटिया यूनिवर्सिटी की शुरुआत कैसे हुई और उससे जुड़े कौन-कौन से विवादों की हो रही है चर्चा

Byadmin

Feb 19, 2026


गलगोटिया यूनिवर्सिटी का स्टॉल

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने कहा है कि उसने अपना स्टॉल ख़ाली कर दिया है

पढ़ने का समय: 7 मिनट

नई दिल्ली में चल रही इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट सुर्ख़ियों में बनी हुई है. एक ओर इस समिट के दौरान अव्यवस्था और कुप्रबंधन के आरोप लग रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर इसमें शामिल होने को लेकर एक निजी विश्वविद्यालय चर्चा में है.

गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर आरोप लगा कि उन्होंने चीन निर्मित एक रोबो डॉग को अपना बताकर समिट में पेश किया.

इसकी सोशल मीडिया पर काफ़ी चर्चा रही जिसके बाद बुधवार शाम को गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने बयान जारी कर माफ़ी मांगी है. यूनिवर्सिटी ने कहा है कि यह ग़लतफ़हमी की वजह से हुआ था. साथ ही यूनिवर्सिटी ने बताया है कि उसने समिट से अपना स्टॉल ख़ाली कर दिया है.

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर अपने बयान में गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने लिखा, “हमारे स्टॉल पर मौजूद हमारी एक प्रतिनिधि को तकनीकी जानकारी सही तरीक़े से नहीं मिली थी. कैमरे पर आने के उत्साह में उन्होंने उत्पाद से जुड़ी कुछ ग़लत जानकारी दे दी, जबकि उन्हें मीडिया से बात करने की अनुमति भी नहीं थी.”

“हम आपसे निवेदन करते हैं कि इस स्थिति को समझें, क्योंकि हमारा मक़सद किसी भी तरह से इस इनोवेशन को ग़लत तरीके से पेश करना नहीं था. गलगोटिया यूनिवर्सिटी शैक्षणिक ईमानदारी, पारदर्शिता और अपने काम की ज़िम्मेदार प्रस्तुति को लेकर प्रतिबद्ध है. आयोजकों की भावना का सम्मान करते हुए हमने कार्यक्रम स्थल ख़ाली कर दिया है.”

By admin