गिल का कीर्तिमान:ipl में 4000 रन पूरे करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने शुभमन, 10 साल बाद टूटा कोहली का रिकॉर्ड – Gujarat Titans Captain Shubman Gill Broke Virat Kohli’s Record Become Youngest Batter To Complete 4000 Ipl Run
{“_id”:”69dbaba71f2471f8960c096b”,”slug”:”gujarat-titans-captain-shubman-gill-broke-virat-kohli-s-record-become-youngest-batter-to-complete-4000-ipl-run-2026-04-12″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”गिल का कीर्तिमान: IPL में 4000 रन पूरे करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने शुभमन, 10 साल बाद टूटा कोहली का रिकॉर्ड”,”category”:{“title”:”Cricket News”,”title_hn”:”क्रिकेट न्यूज़”,”slug”:”cricket-news”}}
शुभमन गिल – फोटो : IPL
विस्तार
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। गिल आईपीएल में 4000 रन पूरे करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। गिल ने 26 साल 216 दिन की उम्र में यह कीर्तिमान पूरा किया। गिल से कम उम्र में कोई भी खिलाड़ी इस लीग में 4000 रन पूरे नहीं कर सका है। गिल ने लखनऊ के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।