गुजरात के गांधीनगर में एक निर्माण स्थल पर क्रेन गिरने से कम से कम 10 श्रमिकों के फंसे होने की …और पढ़ें

गुजरात: गांधीनगर में बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, 10 मजदूरों के फंसे होने की आशंका
HighLights
-
घटनास्थल पर एंबुलेंस और दमकल की गाड़ियां पहुंच चुकी हैं
-
अब तक चार मजदूरों को बचा लिया गया है
एएनआई, गांधीनगर। गुजरात की राजधानी गांधीनगर में बुधवार शाम को कुडासन इलाके में एक निर्माण स्थल पर बड़ी दुर्घटना हो गई। निर्माणाधीन स्थल पर विशाल क्रेन अचानक गिर पड़ी, जिससे कई मजदूर मलबे के नीचे फंस गए।
एएनआई के मुताबिक, अधिकारियों के अनुसार, इस हादसे में 10 से 15 मजदूर फंसे होने की आशंका है। अब तक चार मजदूरों को बचा लिया गया है।
घटनास्थल पर एंबुलेंस और दमकल की गाड़ियां पहुंच चुकी हैं। फायर ब्रिगेड और बचाव दल मलबा हटाने और फंसे मजदूरों को निकालने का काम तेजी से कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि क्रेन गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और शुरुआती बचाव कार्य में जुट गए। प्रशासन और आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर तैनात हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।