सीआर पाटिल का उत्तराधिकारी कौन?
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की तरह गुजरात में प्रदेश प्रमुख की कमान अभी केंद्रीस जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के पास है। पार्टी के एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत के अनुसार पाटिल काफी पहले पद छोड़ने की इच्छा जता चुके हैं। इसके बाद से उनके उत्तराधिकारी की अटकलें लग रही है। गुजरात में कांग्रेस जिसे तरह से नए संगठन को को गढ़ने में लगी है। उसके बाद बीजेपी अब संगठन के गठन में देरी नहीं करना चाहती है। प्रदेश अध्यक्ष के ऐलान के बाद प्रदेश की टीम तैयार होगी। इसी के साथ-साथ जिलों में भी टीम तैयार होगी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष और जिला एवं शहर अध्यक्ष महामंत्रियों के साथ विभिन्न मोर्चों और टीमों का गठन करेंगे।
भूपेंद्र पटेल-रत्नाकर संभाल रहे काम
गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद उनकी सक्रियता राज्य में काफी कम रह गई है। पहलगाम हमले के बाद जिस तरह से भारत ने सिंधु जल समझौता रद्द किया और पानी को रोका है। इसके बाद आने वाले दिनों में जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल का काम और बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। ऐसे में चर्चा है कि भले ही बीजेपी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को नेतृत्व के व्यस्त होने के कारण आगे बढ़ाया है लेकिन गुजरात में 10 मई से पहले नए अध्यक्ष की नियुक्ति हो जाएगी। अभी राज्य में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और प्रदेश संगठन महामंत्री रत्नाकर ही मुख्य तौर कामकाज संभाल रहे हैं। सूत्रों की मानें तो पार्टी गुजरात में पाटिल की जगह पर किसी क्षत्रिय नेता या फिर ओबीसी से आने वाले व्यक्ति को संगठन की कमान सौंप सकती है।