• Sat. Mar 14th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

गैस सिलेंडर की कमी से निपटने के 12 तरीक़े जो आपके आ सकते हैं काम

Byadmin

Mar 14, 2026


स्टोव

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, पुराने समय में ऐसे स्टोव का इस्तेमाल होता था, जिसे आज शहरी इलाक़ों में युवा पीढ़ी ने कम ही देखा होगा (सांकेतिक तस्वीर)

जंग कहीं भी लड़ी जाए उसका किसी न किसी रूप में दुनिया पर असर पड़ता है. युद्ध यही होता है.

मध्य पूर्व में अमेरिका और इसराइल का ईरान के साथ युद्ध चल रहा है लेकिन इसका असर भारत में भी लोगों की रसोई तक पहुंच गया है.

कई शहरों में गैस के लिए लंबी कतारें देखी जा रही हैं. कई होटल और रेस्तरां गैस की कमी से प्रभावित हो गए हैं.

आशंका जताई जा रही है कि डीज़ल, पेट्रोल और खाना पकाने की गैस की क़ीमतें बढ़ सकती हैं. अगर यह जंग ज़्यादा दिनों तक चलती है तो हालात और बिगड़ सकते हैं.

गैस की क़ीमतों में बढ़ोतरी के साथ ही सिलेंडरों की कमी की ख़बरें भी आ रही हैं. मौजूदा दौर में कई घरों और होटलों में खाना पकाना और परोसना तभी संभव है जब गैस उपलब्ध हो.

By admin