डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गोवा के कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाईक का आज निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके कारण 79 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।
रवि नाइक का घर गोवा की राजधानी पणजी से 30 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। जब उन्हें दिल का दौरा पड़ा, तो वो अपने घर पर ही थे। आनन-फानन में उन्हें पोंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। मगर, रात को 1 बजे के आसपास डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रवि नाइक के परिवार में कुल 7 सदस्य हैं। वो अपनी पत्नी, 2 बच्चे, 1 बहू और 3 पोते-पोतियों के साथ रहते थे। उनके निधन से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। आज दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।