• Sat. Jan 10th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

घना कोहरा बना मुसीबत:पटना नहीं उतर सकी इंडिगो की उड़ान, वापस दिल्ली लौटी; हवाई के साथ रेल यातायात भी बेहाल – Indigo Flight From Delhi To Patna Returned Due Dense Fog Rail Traffic Continues To Be Affected Weather Update

Byadmin

Jan 9, 2026


उत्तर भारत में जारी घने कोहरे ने हवाई और रेल यातायात की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। इसी कड़ी में गुरुवार आठ जनवरी की रात दिल्ली से पटना जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान को बीच रास्ते से लौटना पड़ा। मौसम की मार के चलते यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी, वहीं रेल सेवाएं भी प्रभावित होने का सिलसिला जारी रहा।



दिल्ली के टर्मिनल एक से रात नौ बजे रवाना होने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 6549 तय समय से करीब आधे घंटे की देरी से रात 9.30 बजे उड़ान भर सकी। यात्रियों को पहले ही जानकारी दी गई थी कि पटना हवाई अड्डे पर कम दृश्यता की आशंका है, इसलिए एहतियातन विमान में अतिरिक्त ईंधन भरा गया है। यह फैसला बाद में अहम साबित हुआ।

पटना के आसमान में बिगड़े हालात


रात करीब साढ़े दस बजे जब विमान पटना के ऊपर पहुंचा, तब दृश्यता सिर्फ 600 मीटर रह गई थी। यह सुरक्षित लैंडिंग के लिए पर्याप्त नहीं मानी जाती। पायलट ने विमान को कुछ समय तक करीब 13 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ाते हुए हालात सुधरने का इंतजार किया, लेकिन कोहरा और घना होता चला गया। दृश्यता में सुधार नहीं होने पर यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए विमान को वापस दिल्ली लाने का फैसला किया गया।

ये भी पढ़ें- राज ठाकरे के ‘बाहरी’ वाले बयान पर फडणवीस का तंज, मुंबई के विकास में गडकरी का योगदान याद दिलाया

यात्रियों की परेशानी बढ़ी


आधी रात को विमान के दिल्ली लौटने से यात्रियों को भारी असुविधा हुई। कई यात्री पटना में जरूरी कामों के लिए जा रहे थे। अचानक यात्रा अधूरी रह जाने से उन्हें अगली उड़ानों की जानकारी लेने और नए इंतजाम करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट पर यात्रियों के बीच नाराजगी भी देखने को मिली।

रेल यातायात भी प्रभावित


घने कोहरे का असर सिर्फ हवाई सेवाओं तक सीमित नहीं रहा। रेल यातायात भी लगातार प्रभावित हो रहा है। कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है। मौसम साफ होने तक आने वाले दिनों में भी हवाई और रेल सेवाओं पर असर बने रहने की आशंका जताई जा रही है।



अन्य वीडियो-


By admin