• Fri. Jun 19th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

घर के अंदर जूते पहने रहना- समझदारी या हानिकारक?

Byadmin

Jun 17, 2026


आप जूते उतारते हैं या पहने रहते हैं, यह शायद इस बात पर निर्भर करता है कि आप कहाँ से हैं – लेकिन ज़्यादा साफ़-सुथरा कौन-सा तरीका है?

जब पहली बार पेद्ज़ा त्रिफ़ुनोविच अपनी भावी पत्नी के घर पहुँचे, तो वह हक्के-बक्के रह गए. जैसे ही वे दरवाज़े से अंदर आए, सोफ़िया ने कहा कि वह अपने जूते पहने रख सकते हैं.

उन्होंने तब कहा, “तुम लोग वहीं जूते पहनते हो जहाँ सोते हो… मुझे तो यह बहुत अशिष्ट लगा.”

अमेरिका में रहने वाली सोफ़िया भी उतनी ही हैरान हुईं जब उन्हें पता चला कि मूलतः सर्बिया से ताल्लुक़ रखने वाले पेद्ज़ा जूते उतारकर घर में घुसते हैं.

वह कहती हैं, “‘तुम मेरे पैरों की बदबू अपने घर में सूंघना चाहते हो? मुझे तो अपने स्नीकर्स पहने रहने दो.’ मुझे तो तब यही लगा था.”

इस जोड़े के विपरीत विचार एक बड़ी, वैश्विक बहस को दर्शाते हैं. इसका अहसास उन्हें तब हुआ जब उन्होंने अपनी असहमति ऑनलाइन साझा की.

By admin