• Thu. Feb 5th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘घूसखोर पंडित’ पर बढ़ा विवाद, नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज; करन सिंह बोले- अखंडता पर चोट कर रहा प्लेटफॉर्म – Ghooskhor Pandat Controversy Karan Singh File A Complaint Against Netflix In Mumbai Over Manoj Bajpayee Movie

Byadmin

Feb 5, 2026


Ghooskhor Pandat Controversy: मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ रिलीज से पहले ही विवादों में फंस गई है। अब इस फिल्म को लेकर मुंबई में भी पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। जानिए क्या है पूरा मामला…


Ghooskhor Pandat Controversy Karan Singh File A Complaint Against Netflix In Mumbai Over Manoj Bajpayee Movie

विवादों में घूसखोर पंडित
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


मनोज बाजपेयी स्टारर नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ रिलीज से पहले ही विवादों में फंस गई है। फिल्म के टाइटल में पंडित शब्द का इस्तेमाल करने से ब्राह्मण समाज इसको लेकर सड़क पर उतर आया है और विरोध कर रहा है। वहीं फिल्म को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में भी एक याचिका दायर की गई है। अब इस मामले को लेकर संविधान सम्मान मंच के पदाधिकारी करन सिंह ने मुंबई के बीकेसी पुलिस स्टेशन में नेटफ्लिक्स के खिलाफ एक आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि इस मंच पर ऐसे कंटेंट को जगह दी जा रही है, जो भारत की छवि और सामाजिक माहौल को प्रभावित कर सकता है।

Trending Videos

By admin