पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश और बाढ़ से हालात गंभीर हो गए हैं। मिजोरम असम मणिपुर त्रिपुरा अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में लैंड स्लाइड और बाढ़ से लोग बेघर हो रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम अरुणाचल प्रदेश सिक्किम के मुख्यमंत्रियों और मणिपुर के राज्यपाल से बात कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्वोत्तर के राज्यों में इस वक्त बारिश कहर बनकर टूटी है। मिजोरम, असम, मणिपुर, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश से लेकर सिक्किम तक बाढ़ और लैंड स्लाइड से हालात बदतर होते जा रहे हैं। लोगों को अपना घर छोड़कर राहत शिविरों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
शाह ने दिया मदद का भरोसा
अमित शाह ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, ‘असम, सिक्किम और अरुणाचल से मुख्यमंत्रियों और मणिपुर के राज्यपाल से उनके राज्य में हो रही भारी बारिश के संबंध में बात की। साथ ही उन्हें किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।’
Spoke with the Chief Ministers of Assam, Sikkim, and Arunachal Pradesh and Governor of Manipur in the wake of ongoing heavy rainfall in their states. Also assured them of every possible help to tackle any situation. The Modi government stands like a rock in support of the people…
— Amit Shah (@AmitShah) June 1, 2025
सिक्किम में फंसे कई पर्यटक
- अधिकारियों ने बताया कि असम में बारिश से सड़क मार्ग, ट्रेन और नोका सेवाएं प्रभावित हुई है। असम के 15 जिलों में स्थिति बदतर है। अरुणाचल में केवल पिछले दो दिनों में 9 लोगों की मौत हुई है। सिक्किम में 1500 से अधिक पर्यटकों के फंसने की भी खबर है।
- इसके अलावा मणिपुर में भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। बाढ़ और लैंड स्लाइड के कारण 3800 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। कई घर पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं। पूर्वोत्तर की कई नदियां उफान पर हैं।
(पीटीआई इनपुट के साथ)