• Fri. Mar 6th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

चाहत:35 की युवती से 20 के युवक को हुआ प्यार, परिवार बना बाधक तो दूसरी मंजिल से कूदा, अब होगी हैप्पी एंडिंग – A 20-year-old Man Fell In Love With A 35-year-old Woman

Byadmin

Mar 6, 2026


अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma

Updated Fri, 06 Mar 2026 12:53 PM IST

युवक को अपने से 15 साल बड़ी युवती से प्यार हो गया। परिवार को इस बेमेल प्यार का पता चला तो उन्होंने विरोध किया। युवक, युवती के घर की छत से ही कूद गया। इस कहानी की अब हैप्पी एंडिंग होने वाली है।


A 20-year-old man fell in love with a 35-year-old woman

अपने से 15 साल ज्यादा उम्र की युवती से प्यार
– फोटो : AI



विस्तार

अलीगढ़ महानगर के श्याम नगर इलाके में 35 वर्ष की युवती से प्यार में पड़े 20 वर्ष के युवक ने परिवार के विरोध पर युवती के घर की दूसरी मंजिल की छत से गली में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि युवक ऊपर से सीधे बिजली की फाइबर केबल पर गिरा और बचा लिया गया। 5 मार्च शाम छह बजे करीब हुई इस घटना से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। खबर पर पुलिस भी पहुंच गई। देर शाम तक चली वार्ता के बाद दोनों परिवार दोनों की शादी को तैयार हो गए और 9 मार्च को दोनों की शादी किया जाना तय किया गया है।

Trending Videos

35 की युवती से 20 के युवक को हुआ प्यार

सिविल लाइंस के श्याम नगर इलाके में रहने वाला 20 वर्ष का युवक निजी कंपनी में जॉब करता है। मोहल्ले में ही दूसरी गली में रहने वाले परिवार की करीब 35 वर्ष की युवती से उसके करीब एक वर्ष से प्रेम संबंध हैं। दोनों का काफी मिलना जुलना है। होली के बाद 5 मार्च को दोनों सुबह वृंदावन दर्शन करने गए थे। वहां से वापस आने पर युवक के परिवार को उसके इस बेमेल प्यार की भनक लग गई। 

युवती के घर की दूसरी मंजिल से लगाई छलांग

पहले तो परिवार ने युवक को समझाने का प्रयास किया। जब वह बात मानने को राजी नहीं हुआ तो युवक के परिजन युवक को लेकर युवती के घर पहुंच गए। जहां युवती के परिवार से बात शुरू की। इस बातचीत में पहले युवती ने शादी से इन्कार कर दिया। इसी गुस्से में युवक ने युवती के घर की दूसरी मंजिल से गली में छलांग लगा दी। 

By admin