• Sat. Mar 7th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

चित्रकूट के स्कूल में शर्मनाक मामला:छात्राओं से मसाज करवा रहीं थीं प्रधानाध्यापिका, वीडियो हुआ वायरल; देखें – Chitrakoot School Scandal Principal Made Girl Students Massage Her, Video Goes Viral

Byadmin

Mar 7, 2026


चित्रकूट से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। कर्वी क्षेत्र के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में पद के दुरुपयोग और अनुशासनहीनता के आरोप में प्रधानाध्यापिका के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले का संज्ञान लिया है।

छात्राओं से निजी काम कराने का आरोप


मामला कर्वी के नया बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मधु कुमारी स्कूल परिसर में कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं, जबकि कुछ छात्राएं उनके पास खड़ी होकर कथित तौर पर मसाज करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि जिस समय छात्राओं को पढ़ाई में व्यस्त होना चाहिए, उस समय वे शिक्षिका की सेवा में लगी हुई हैं, जबकि प्रधानाध्यापिका मोबाइल फोन का उपयोग करती नजर आ रही हैं। इस दृश्य ने स्कूलों में अनुशासन और शिक्षकों की जिम्मेदारी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। 

पढ़ें: देशभर के रक्तवीरों ने बचाई छतरपुर की प्रसूता की जान, गलत ब्लड चढ़ाने से बिगड़ी थी हालत; ऐसे पहुंचा अस्पताल

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, लोगों में आक्रोश


वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि स्कूल बच्चों की शिक्षा और संस्कार का केंद्र होते हैं। ऐसे में शिक्षकों का इस तरह का व्यवहार न केवल अनुचित है, बल्कि बच्चों के मानसिक और नैतिक विकास पर भी नकारात्मक असर डाल सकता है। अभिभावकों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षिका के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।  

शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच


मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता की पुष्टि की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो प्रधानाध्यापिका के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की विभागीय जांच जारी है। 



By admin