• Mon. Feb 9th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘चीनी होटल में शारीरिक संबंध बनाए, बाद में पता चला इसका वीडियो हज़ारों लोगों ने देखा’

Byadmin

Feb 9, 2026


चीन में पोर्न बनाना और डिस्ट्रीब्यूट करना ग़ैरक़ानूनी है लेकिन स्पाई-कैम पोर्न की मौजूदगी कम से कम एक दशक से है
इमेज कैप्शन, चीन में पोर्न बनाना और डिस्ट्रीब्यूट करना ग़ैरक़ानूनी है लेकिन स्पाई-कैम पोर्न की मौजूदगी कम से कम एक दशक से है

साल 2023 की एक रात, एरिक एक सोशल मीडिया चैनल को स्क्रॉल कर रहे थे जिसे वह अक्सर पोर्न देखने के लिए इस्तेमाल करते थे. वीडियो शुरू होने के कुछ ही सेकंड के भीतर वे सन्न रह गए.

उन्हें एहसास हुआ कि वीडियो में जो जोड़ा कमरे में आता है, बैग रखता है और बाद में संबंध बनाने लगता है, वह खुद और उनकी गर्लफ्रेंड थे.

तीन हफ़्ते पहले, उन्होंने दक्षिणी चीन के शेनझेन के एक होटल में रात बिताई थी. एरिक इस बात से बेख़बर थे कि वहां वे अकेले नहीं थे.

उनके सबसे निजी पलों को होटल के कमरे में छिपे एक कैमरे ने कैद कर लिया था, और वह फ़ुटेज उन हज़ारों अनजान लोगों के लिए उपलब्ध करा दी गई थी जिन्होंने उसी चैनल पर लॉग-इन किया था. एरिक खुद भी पोर्न देखने के लिए इसका इस्तेमाल करते थे.

By admin