• Mon. Oct 19th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

चीन और एआई से दुनिया के बड़ी वित्तीय ताक़तें चिंतित, सामने आई ये वजह

Byadmin

Oct 19, 2026


इस हफ़्ते बैंकॉक में हुई अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी आईएमएफ की बैठकों में चीन और एआई की चर्चा बार-बार हुई

इमेज कैप्शन, इस हफ़्ते बैंकॉक में हुई अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी आईएमएफ की बैठकों में चीन और एआई की चर्चा बार-बार हुई

दुनिया की अर्थव्यवस्था आगे किस दिशा में जाएगी, इसे लेकर इस समय एक तरह की खींचतान चल रही है. दो ताक़तें एक-दूसरे के बिल्कुल उलट काम कर रही हैं.

एक तरफ़ ऊर्जा संकट, व्यापारिक टकराव और असली युद्ध जैसे बार-बार सामने आने वाले संकट आर्थिक विकास को रोक रहे हैं. इसका सबसे साफ़ असर दुनिया की विकसित अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ रहा है, जहां ब्याज का ख़र्च तेज़ी से बढ़ा है.

दूसरी तरफ़ आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस यानी एआई पर बड़े पैमाने पर हो रहा ख़र्च अर्थव्यवस्था को रफ़्तार दे रहा है.

इसके साथ ही ख़ास तौर पर छोटी अर्थव्यवस्थाओं ने मुश्किल हालात का जिस तरह सामना किया है, वह हैरान करने वाला है. ज़रूरत के कारण तेल और गैस समेत व्यापार के नए रास्ते भी बनाए गए हैं.

आईएमएफ की बैठकों में चीन का डर साफ दिखा

इस हफ़्ते बैंकॉक में हुई अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी आईएमएफ की बैठकों में इन मुद्दों की चर्चा बार-बार हुई. दुनिया की अर्थव्यवस्था से जुड़े बड़े फ़ैसले लेने वाले लोग भी इन पर बात करते रहे.

By admin