• Wed. Aug 26th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

चीन ने ईरान का साथ दिया तो क्या बेअसर होंगे अमेरिका के प्रतिबंध?

Byadmin

Aug 26, 2026


बेसेंट

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, अमेरिकी वित्त मंत्री ने कहा है कि ताज़ा प्रतिबंध ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा वित्तीय हमला है.

ईरान ने कहा है कि उसे यक़ीन है कि वह अमेरिकी प्रतिबंधों के विस्तार का मुक़ाबला कर सकता है.

अमेरिका ने ईरान को वैश्विक अर्थव्यवस्था से अलग-थलग करने के प्रयास में उसके ख़िलाफ़ “आर्थिक डी-डे” की घोषणा की है.

ईरान के अर्थव्यवस्था मंत्री अली मदनिज़ादेह ने कहा कि उनका देश प्रतिबंधों के लिए “पूरी तरह से तैयार” है. उन्होंने कहा कि इससे अमेरिका को ‘एक और हार’ का सामना करना पड़ेगा.

नए प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि ईरान के साथ वित्तीय साझेदारी करने वाले किसी भी देश को अलग-थलग कर दिया जाएगा.

इसके अलावा अगर ईरान के साथ व्यापार करने वाले बैंक और व्यवसाय ईरान के साथ संबंध नहीं तोड़ते हैं तो उन्हें भी अलग-थलग कर दिया जाएगा.

By admin