• Fri. Apr 24th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

चीन में वज़न कम करने के लिए पैसे देकर लोग क्यों इन ‘जेलों’ में जा रहे हैं?

Byadmin

Apr 24, 2026


चीन के इन 'फ़ैट कैंप्स'  में ट्रेनर हर वक्त निगरानी करते हैं कि कोई चुपके से जंक फूड न ला रहा हो

इमेज स्रोत, TL Huang

इमेज कैप्शन, चीन के इन ‘फ़ैट कैंप्स’ में ट्रेनर हर वक्त निगरानी करते हैं कि कोई चुपके से जंक फूड न ला रहा हो

सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो देखे जा सकते हैं जिनमें कई लोग एक बड़े स्पोर्ट्स हॉल में एक्सरसाइज़ करते दिख रहे हैं, कैंटीन के खाने के लिए लाइन में लगे हैं और बिस्तरों से भरे डॉर्मेट्री में सोते नज़र आ रहे हैं.

फ़िटनेस का यह नया ठिकाना कोई लग्ज़री स्पा रिट्रीट नहीं, बल्कि चीन का मिलिट्री‑स्टाइल वज़न घटाने का कैंप है. कुछ लोग इन्हें ‘फ़ैट जेल’ कहते हैं. यहां बीच-बीच में कुछ खाने पर सख़्त पाबंदी होती है और दिन में दो बार वज़न लेना अनिवार्य है.

चीनी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनिया के कई देशों की तरह चीन भी मोटापे की समस्या से जूझ रहा है और वहां ऐसे करीब 1,000 कैंप हैं. 600 डॉलर में आप एक महीने का पैकेज बुक कर सकते हैं, जिसमें रहने की जगह, खाना और रोज़ाना एक्सरसाइज़ क्लासेस शामिल होती हैं.

इंस्टाग्राम पर eggeats नाम से अपना अनुभव साझा करने वाली कंटेंट क्रिएटर टीएल हुआंग ने बीबीसी वर्ल्ड सर्विस के ‘वाट इन द वर्ल्ड’ (What in the World) पॉडकास्ट से कहा कि यह अनुभव ‘पूरी तरह जेल जैसा’ लगा, क्योंकि वह 28 दिन तक कैंपस से बाहर नहीं जा पाईं और उन्हें अपना वज़न ट्रैक करना पड़ता था.

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

By admin