• Tue. Jun 3rd, 2025

24×7 Live News

Apdin News

छक्के वाली गेंद पर चकमा खा गए रोहित शर्मा, आउट कर के छाती पीटने लगा पंजाब का बॉलर – rohit sharma became the first batsman to got out in pbks vs mi qualifier 2 match marcus stoinis weird celebration

Byadmin

Jun 1, 2025


अहमदाबाद: आईपीएल 2025 के हाईवोल्टेज क्वालिफायर 2 मैच में 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से हो रहा है। इस मैच में बारिश ने बहुत देर तक खेल को बाधित रखा, लेकिन फिर जब मैच शुरू हुआ तो मुंबई इंडियंस की टीम पहले बैटिंग करने मैदान पर उतरी। लेकिन मुंबई की टीम को इस मुकाबले में तीसरे ओवर में ही एक तगड़ा झटका लगा। यह झटका रोहित शर्मा की विकेट का था।

रोहित को स्टोइनिस ने फंसाया

मुंबई की पारी का तीसरा ओवर फेंकने मार्कस स्टोइनिस आए। स्टोइनिस ने इस ओवर की दूसरी गेंद रोहित को शॉर्ट फेंकी। शॉर्ट गेंद देखते ही रोहित अक्सर अपना फेवरेट पुल शॉट खेलते हैं। उन्होंने वैसा ही किया। लेकिन रोहित का शॉट अच्छे से कनेक्ट हुआ नहीं और डीप में खड़े विजय कुमार ने उनका कैच आसानी से लपक लिया। इससे रोहित की पारी 7 गेंदों पर 8 रन बनाकर खत्म हो गई।

पिछले ओवर में ही छूटा था कैच

गौर देने वाली बात यह है कि रोहित शर्मा का कैच मुंबई इंडियंस की पारी के दूसरे ओवर में ही छूट गया था। काइल जैमिसन की गेंद पर रोहित का कैच पाइंट पर खड़े अजमतुल्लाह ओमरजाई ने छोड़ दिया था। ऐसा ही कुछ एलिमिनेटर मैच में भी हुआ था जहां रोहित ने 81 रन की पारी खेली थी, लेकिन उनके 3 कैच गुजरात के खिलाड़ियों ने छोड़ दिए थे।

By admin